भारतीय स्टार वीर महान ने WWE में अपने दुश्मन को मार-मारकर किया ‘अधमरा’, Raw में मचा घमासान

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच हुए। तीन घंटे का ये शो हाउसफुल रहा और सुपरस्टार्स ने भी अच्छा काम किया। भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस बार वीर महान भी नजर आए। हालांकि वीर महान का एक बार फिर लोकल रेसलर के साथ मैच हुआ। अभी भी उन्हें कोई दुश्मन नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उन्हें दुश्मन मिल जाएगा। इसके अलावा कुछ चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले। फैंस ने इस एपिसोड का पूरा मजा लिया। आइए एक नजर डालते हैं कि इस शो में क्या क्या खास हुआ।
1) जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट ने ऐज को धमकी दी। इसके बाद रे मिस्टीरियो ने पीछे से फिन बैलर और प्रीस्ट पर हमला किया। हालांकि जजमेंट डे ने रे की हालत अंत में बुरी कर दी।

2) एलेक्सा ब्लिस और असुका का मुकाबला निकी A.S.H और डूड्राप के साथ हुआ। ये विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट का पहला राउंड मैच था। इसमें ब्लिस और असुका ने जीत हासिल की।

3) बैकस्टेज थ्योरी और जिगलर के बीच पंगा हुआ। द मिज और सिएम्पा ने भी आगे के लिए खास प्लान बनाया।

4) द मिज और सिएम्पा का मुकाबला सेड्रिक एलेक्जेंडर और मुस्तफा अली के साथ हुआ। द मिज और सिएम्पा ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीता।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *