Madhya Pradesh
Trending

मध्यप्रदेश में मूसलाधार, नर्मदा के किनारों पर अलर्ट, शिवराज ने बांधो की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधों से रेगुलेटेड कर पानी छोड़ रहे हैं, जिससे कोई अप्रिय स्थिति ना बने। जलस्तर बढ़ने और लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी के केचमेंट एरिया के जिलों को अलर्ट किया गया है ।

भोपाल। लगभग समूचे मध्यप्रदेश में रविवार देर शाम से लगातार जारी बारिश के चलते नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बांधो की समीक्षा कर उनके जलस्तर की जानकारी ली।

लगातार बारिश के कारण बरगी, बारना और तवा बांध के गेट खोलने के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री निरंतर स्टेट सिचुएशन रूम से संपर्क में है। उन्होंने प्रदेश के बांधो की समीक्षा कर उनके जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने आज सुबह मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर्स से फोन पर चर्चा की।

उन्होंने आज सुबह कमिश्नर नर्मदापुरम, कलेक्टर नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, रायसेन, विदिशा और भोपाल से फोन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। लगातार बारिश के कारण बरगी, बारना, तवा डैम के गेट खोलने के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधों से रेगुलेटेड कर पानी छोड़ रहे हैं, जिससे कोई अप्रिय स्थिति ना बने। जलस्तर बढ़ने और लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी के केचमेंट एरिया के जिलों को अलर्ट किया गया है ।

मुख्यमंत्री चौहान ने जनता से अपील की कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन जो निर्देश दे रहा है, अलर्ट जारी कर रहा है, जनता इन निर्देशों के पालन में अपना सहयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button