uttar pradesh
Trending

यूपी की जेलों से 136 सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

स्‍वतंत्रता दिवस की 75 वर्षगांठ के मौके पर योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने यूपी की जेलों से 135 सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई देने का फैसला लिया है। आदेश पहुंचते ही इन कैदियों को रिहा कर दिया

यूपी की जेलों से जल्‍द ही 136 सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई मिल जाएगी। योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार की ओर से इसकी मंजूरी दी गई। शासन ने रविवार की शाम को इनके रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

डीजी जेल आनन्द कुमार ने बताया कि जेलों में रिहाई आदेश पहुंचने पर इन्हें रिहा कर दिया जाएगा। जेल मुख्यालय ने 400 कैदियों के रिहाई की फाइल भेजी थी। जिसमे 136 को मंजूरी मिल गई है। 264 कैदियों की रिहाई के लिए इंतजार करना होगा।

जेल मुख्यालय ने अमृत महोत्सव के तहत 303 कैदियों और स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई नीति के तहत 97 कैदियों के रिहाई के पात्र कैदियों के मामले शासन को भेजे थे। जिसमें से 136 कैदियों के रिहाई का आदेश जारी हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button