देश-विदेश
Trending

अमेरिकी रक्षा मंत्री फिर हुए कोरोना से संक्रमित

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं। यह दूसरी बार जब वह इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं।
यह दूसरी बार जब वह इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं।
श्री ऑस्टिन (69) ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा, “मैं हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहा हूं, और अगले पांच दिनों के लिए घर पर क्वारंटीन रहूंगा।”
उनका टीकाकरण पूर्ण है और वह बूस्टर की दो डाेज भी ले चुके है।
इससे पहले 29 जुलाई को राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना से संक्रमित हो गये थे।
श्री ऑस्टिन इससे इस वर्ष जनवरी में कोरोना से संक्रमित पाये गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button