पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो अभियुक्तांे को गिरफतार कर भेजा जेल

पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो अभियुक्तांे को गिरफतार कर भेजा जेल

बेहट। कोतवाली बेहट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सात दिन पूर्व अपहृत की गई लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का संगीन धाराओ में चालान कर दिया है तथा बरामद की गई युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य व्यक्ति को 120 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला व्यक्ति कलसिया तिराहे पर कही जाने की फिराक में खड़ा हैं। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सतीश कुमार व भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद कामिल, कॉन्स्टेबल अंकित तोमर, कपिल राठी, प्रमोद कुमार एवं शुभम यादव को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछाकर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कुर्बान पुत्र फुरकान निवासी शेखपुरा थाना बेहट बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसने गांव की ही एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती को बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है तथा युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी उसंड रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। चरस के बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरशद उर्फ गढ़वाली पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दबकोरा थाना बेहट बताया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का एनडीपीएस की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *