आर.डी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
आर.डी पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक श्री रणवीर सिंह आर्य एवं श्रीमती राजेश आर्य जी के मार्गनिर्देशन में स्कूल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वतंत्रता समारोह आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया।
शाहपुर। 76 वे स्वतंत्रता दिवस तथा आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया । इस पावन अवसर पर आर.डी पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक श्री रणवीर सिंह आर्य एवं श्रीमती राजेश आर्य जी के मार्गनिर्देशन में स्कूल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वतंत्रता समारोह आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित सुंदर प्रस्तुतिया दी।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल उपप्रधानाध्यापक श्री रोहित बालियान ने किया ।
कार्यक्रम में आमंत्रित श्री शिवकुमार सैनी जी (ग्राम विकास अधिकारी ) ने सूक्ष्म समय निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्कूल प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के समक्ष आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के विषयगत अपने विचार रखे एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु पुरुस्कृत किया।


