राज्य
Trending

SDA टीम ने अवैध कॉलोनी पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाह

अवैध कॉलोनी विकसित किये जाने हेतू सड़क के डिमार्केशन के लिए चिनाई कार्य को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी।

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-11 के अन्तर्गत ताहरपुर सेन्ट्रल पार्क कालोनी के पीछे, सहारनपुर में विकास सेठी व सुधीर कुमार द्वारा लगभग 8-10 बीघा भूमि में अवैध कॉलोनी विकसित किये जाने हेतू सड़क के डिमार्केशन के लिए चिनाई कार्य को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक अभियंता देवेन्द्र कुमार शर्मा, मेट विश्वास कुमार, लाल बहादुर, मोहित एवं जेसीबी चालक सतेन्द्र के सहयोग से सम्पन्न की गयी।

एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतू प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों पर सील अथवा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार अवैध निर्माणों पर सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जन सामान्य से आह्वान किया कि निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि यह कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है तथा मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करें। अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। बता दें कि जबसे प्राधिकरण उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने चार्ज सम्भाला है तब से अवैध निर्माणों पर लगातार सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं तथा कॉलोनाइजरों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button