गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर किया ध्वजारोहण

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पर आज ध्वजारोहण किया।

गहलोत ने प्रात: सात बजे आठ सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बड़ी चौपड़ पर आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में भाग लिया और ध्वजारोहण किया। श्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में भी शिरकत की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *