कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को 60 वर्ष पुराने यात्रा पर्ची सिस्टम को समाप्त करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक से लैस रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग सिस्टम को शुरू किया है। हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं को टैग लेने के लिए काफी समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा लेकिन श्राइन बोर्ड प्रशासन उक्त सिस्टम को अधिक अपग्रेड करेगा।

गौरतलब है कि पहले तय नियम के तहत यात्रा पर्ची के बिना वैष्णो देवी नमन को आए श्रद्धालुओं को बाणगंगा पर प्रवेश नहीं दिया जाता था। रविवार से शुरू हुए नए आरएफआईडी सिस्टम के बाद बाणगंगा सहित तारा कोट ट्रैक पर टैग को स्कैन के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।
