मीडिया सेंटर की आकस्मिक सभा: पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होगा विचार विर्मश

मीडिया सेंटर की आकस्मिक सभा: पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर होगा विचार विर्मश

मुजफ्फरनगर। मीडिया सेंटर की आकस्मिक सभा गुरूवार दोपहर दो बजे कोतवाली स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित की जायेगी। जिसमे जनपद के पत्रकार मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता अनिल रॉयल व संचालन महासचिव बिनेश पंवार द्वारा किया जायेगा। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विर्मश किया जायेगा। मीडिया सेंटर अध्यक्ष अनिल रायल द्वारा बताया गया कि मीडिया सेंटर की सदस्यता रिनीवल व नई सदस्यता पर भी विचार विर्मश होकर मीडिया सेंटर की नई कार्यकारणी की घोषणा जल्द कर दी जायेगी। महासचिव बिनेश पंवार द्वारा बताया गया आकस्मिक सभा रखने का उद्देश्य जनपद के पत्रकारों के साथ हो रही समस्याओं को हल करना और मीडिया सेंटर की नई कार्यकारणी पर विचार विमर्श करना है। उन्होंने मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों व सदस्यों से समय से पहुंचने का आहवान किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *