बागपत जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
-शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिले

बागपत। आज जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व जनपद में चल रहे 50 लाख व उनसे ऊपर के निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों व कार्यदयी संस्थानों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में जो भी निर्माणाधीन कार्य चल रहे हैं वे गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से मानक के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर समय अवधि के अंतर्गत नहीं बनने पर नाराजगी व्यक्त की और 1 माह के अंतर्गत हैंड ओवर करने के पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सड़को को गड्ढा मुक्त का कार्य पूर्ण करने व जेल मार्ग का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो संचालित योजनाएं हैं उनका लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि कैंप लगाए जाएं और पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कहा सोशल कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जितनी भी शासन द्वारा पेंशन चल रही है पेंशन पात्र धारक की पेंशन अवश्य बननी चाहिए चाहे वह वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन ,विधवा पेंशन हो तथा जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है उनकी समस्या का भी समाधान किया जाए और सोशल सेक्टर की योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए जिससे कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सकें। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खाद्य राशन वितरण गांव स्तर पर होना चाहिए कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1 किलो दाल 1 किलो तेल गेहूं चावल लाभार्थी को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन गन्ना मिलो ने अभी बागपत जनपद के किसान बंधुओं का भुगतान नहीं किया है उनके साथ एक बैठक की जाए और जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए ।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए हैं है कि सभी नहरों में पानी संचालित रहे बड़ागांव ,बसी की नहरों की साफ सफाई की जाए। उन्होंने कहा नहरो की साफ सफाई रखनी चाहिए, नहरों में पानी बरकरार रहे।
जिलाधिकारी ने अस्थाई गो आश्रय स्थलों के बारे में नोडल अधिकारियों से भी समीक्षा की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सक ,ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के साथ संयुक्त रुप से गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया जाए।
चारा चोकर की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आना चाहिए इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम को अलर्ट कर दें और प्रतिदिन स्वयं भी गौशालाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने गोवर्धन योजना पर मॉडल प्रोजेक्ट बनाए जाने के भी संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी समय से करते रहें डिफाल्टर की श्रेणी में कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। अधिकांश विभागों की स्थिति असंतोष दिखाई दे रही है इसमें तत्काल सुधार किया जाए। प्रतिदिन संबंधित अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा अवश्य करें और शिकायतकर्ता से फोन पर भी बात करें शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत का एक बार में ही विभागीय अधिकारी समाधान करें।
जिलाधिकारी ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए कि गलत बिल किसी के पास ना भेजा जाए अनावश्यक रूप से उपभोक्ता के कार्यालय में चक्कर न लगवाए जाएं। ऊर्जा विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और जूनियर इंजीनियर कॉल अटेंड न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को भी कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का लाभ दिया जाए। बैंक कर्मचारी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला ,डीसी एन आर एल एम बी पी सिंह ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल भारती सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री




