मेरठ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरठ मंडलीय होमगार्ड विभाग द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च को जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा शहीद धन सिंह कोतवाल स्मारक से फ्लैगआफ किया गया। इस अवसर पर शहीद धन सिंह कोतवाल चैक पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् तिरंगा मार्च कमिश्नरी चैराहा, आईटीआई मेरठ, जेलचुंगी चैराहा, सर छोटू राम इंजीनियरिंग कालेज से होते हुये चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, मंडलीय कमांडेन्ट होमगार्ड मेरठ मंडल, मंडलीय कमांडेन्ट शहीद धन सिंह कोतवाल मंडलीय प्रशिक्षण केन्द्र मेरठ, जिला कमांन्डेट सहित होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी व होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

