दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य है। वहीं आज सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।
विभाग ने कहा, “दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बौछार पड़ सकती हैं।” राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *