कोटा। रेलवे ने बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर के मध्य चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का 14 अगस्त से अगले साल नौ फरवरी तक कोटा मंडल के चौमहला स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव दिया गया हैं।
कोटा मंड़ल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने आज बताया कि गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर से गुरूवार और शनिवार शाम 6.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन चौमहला स्टेशन पर आगमन अपराह्न 2.08 बजे होने के बाद दो मिनट के ठहराव के बाद 2.10 बजे प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर-बीकानेर से मंगलवार और रविवार रात 1.10 बजे प्रस्थान कर चौमहला स्टेशन पर आगमन अपराह्न 1.56 बजे होगा और दो मिनट के ठहराव के बाद 1.58 बजे अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

