सिसाना गांव में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिसाना गांव में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली, इसमें गांव के युवाओं, नोजवानो, बुजुर्गों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर युवा समाज सेवी विनीत चौहान ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश को स्वतंत्रता दिलाने में लाखों सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी। कहा कि इस आजादी का महत्व हम सबको समझना होगा कि यह आजादी कितनी कुर्बानियों के बाद हमें मिली है। उन्होंने कहा कि इस देश को आगे बढ़ाने में युवाओं और आने वाली पीढ़ी जोकि अभी बच्चे है, उनका बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी अभिभावकों का उत्तर दायित्व बनता है कि वह अपने बच्चो को राष्ट्र व स्व धर्म के प्रति जागरूक करें। जब हमारा देश अपना सौ वा स्वतंत्रता दिवस मनाए तो हम विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व करें। इस अवसर पर सुशील चौहान ने भारत सरकार के इस अभियान को सफल बनाते हुए सभी से घर- घर तिरंगा फहराने की बात कही। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संजीव, सुशील चौहान, अरुण शर्मा ,शुभम चौहान, नितिन चौहान ,राजू चौहान ,राघव चौहान, माधव, वंश शर्मा, मोनू प्रजापति सहित अनेकों ग्रामवासी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *