अखंड भारत का स्वप्न बल से नहीं बल्कि हिन्दू धर्म से सम्भव : ऋतु

बागपत (विपुल जैन)। बड़ौत नगर में हिंदू जागरण वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्षा ऋतु सैनी के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक हुई।

इसमें ऋतु सैनी ने कहा कि प्रत्येक देशभक्त अखंड भारत का स्वप्न संजोये हुए है और दुनिया के कल्याण के लिए गौरवशाली अखंड भारत की जरूरत है। अखंड भारत का स्वप्न बल से नहीं बल्कि हिन्दू धर्म से ही सम्भव है। इसलिए हम सभी को बड़ौत नगर में होने वाली 14 अगस्त को बाइक रैली में सम्मिलित होकर अखंड भारत का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर नीतू ,खुशी ,अलका, भगवती, मंजू, पूनम, रजनी, भावना , अंजलि ,रूपक ,अनीता, सिमरन ,धनपति आदि उपस्थित रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *