बागपत। हरियाणा के गन्नौर सोनीपत व मेरठ, मुजफ्फरनगर ,शामली सहित जनपद के अनेक विद्वान विप्रों व श्रद्धालुओं ने श्रावणी उपाकर्म विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान यमुना धारा के मध्य, पक्का घाट तथा परशुराम भवन में शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार करते हुए शरीर के अंदर व बाहर की शुद्धि का भी विधान किया गया।

राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद द्वारा नगर के पक्का घाट स्थित शंकराचार्य आश्रम में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य प्रवीण पुलस्त्य के आचार्यत्व में उपाकर्म धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया।

इस दौरान आसपास गांवों सहित अन्य जिलों से आए हुए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान यमुना जी के तट पर गणपति पूजन किया गया। बाह्य और अभ्यंतर शुद्धि के लिए पंचगव्य प्राशन किया गया। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट निवारण हेतु औषधियों द्वारा भी दस विधि स्नान किया गया तथा बाद में परशुराम भवन शंकराचार्य आश्रम में शालिग्राम पूजन के बाद यज्ञोपवीत पूजन एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
राष्ट्रीय विप्र विद्वत् परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जयभगवान शर्मा ने सभी ब्राह्मणों का सम्मान किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शास्त्री ज्योतिषाचार्य द्वारा ब्राह्मणों को मंत्रपूत यज्ञोपवीत प्रदान किए गए। इस दौरान 11 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया।
आश्रम के महंत श्री उद्धव स्वरूप जी महाराज, पं मनीष शास्त्री, पं प्रमोद शास्त्री , पं प्रदीप शास्त्री शामली , धर्मगुरु जितेंद्र शास्त्री ,पं अंकित शास्त्री, शशिकांत शास्त्री ,तुलसी शास्त्री व गौरव शास्त्री मेरठ ,कमल शास्त्री मुजफ्फरनगर ,गौरव शास्त्री व वेदांत शर्मा सोनीपत, कपिल शास्त्री गन्नौर, हरि प्रकाश शास्त्री आदि उपस्थित रहे।