पुलिस व सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार

छपरौली। गुरुवार को नांगल गांव के पास स्थानीय पुलिस व सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान कूड़ी पेट्रोल पंप से ₹25000 रुपए की लूट मे फरार चल रहे बदमाश को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर ,3 जिंदा कारतूस , 2 खोका तथा दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश का जहां से उसे जेल भेज दिया। बता दे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने 13 जुलाई की रात लगभग 9:00 के करीब कुड़ी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर फायर करते हुए सेल्समैन से ₹25000 का बैग छीन कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेर लिया। तीनों बदमाश बाइक छोड़कर गन्ने खेत में जा घुसे। कंट्रोल रूम द्वारा मैसेज फ्लैश कर आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। और घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोडी स्पीकर द्वारा बदमाशों को सिलेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायर झोंक दिया जिसमें एक सिपाही राहुल घायल हो गया। पुलिस ने कांबिंग करते हुए फायर क्या जिसमें ललित शर्मा पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान अगले दिन मृत्यु हो गई थी। थाना प्रभारी दिवेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार तड़के नांगल गांव के पास स्थानीय पुलिस तथा सर्विलांस की टीम ने संयुक्त रुप से मुठभेड़ कर फरार चल रहे अजय उर्फ पाटा व उसके एक साथी अर्जुन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे तीन जिंदा कारतूस दो खोके व दो मोबाइल बरामद किए, उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अजय पटा पेट्रोल पंप लूट में शामिल होना स्वीकार किया।
अजय उर्फ पाटा पर संगीन धाराओं के तहत विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज है। वही उसके गिरफ्तार साथी अर्जुन पर भी विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज है। दोनों गिरफ्तार बदमाशों खिलाफ विविध कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *