जैन कन्या पाठशाला में तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना=

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में बुलन्दशहर रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला में आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर्व पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के आयोजन बच्चो ने पूरे शहर में हाथों में तिरंगा लेकर व तीन तरह की ड्रेस पहनकर अपने देश तिरंगा का प्रतीक है। प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने बताया रैली जैन कन्या पाठशाला स्कूल से प्रारम्भ होकर तहसील चौपला अतरपुरा चौपला व नगर पालिका से घूमकर हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए।  देश भक्ति का जुनून देशवासियो में भरने के लिए ओर लोगो को उत्साह करने के लिए हमारे स्कूल के लगभग छह सौ बच्चो ने भाग लिया तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में हापुड़ पुलिस प्रसासन ने अपना पूरा सहयोग दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *