मुजफ्फरनगर। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर क्षेत्र के त्यागी बाहुल्य गांवों में रोष व्याप्त है। समाज के लोग बैठक कर तथा सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे है। खाईखेडी में गुरुवार रात नोएडा प्रकरण के मामले में पीवनी मंदिर पर त्यागी समाज के सैकड़ों युवा इकट्ठा हुए।

प्रशांत त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी ने जो किया वो गलत था और न ही समाज उसका समर्थन करता है। जिस तरह से श्रीकांत त्यागी की पत्नी से कथित दुर्व्यवहार किया गया, बच्चों को मां से अलग रखा गया और रिश्तेदारों तक को नहीं मिलने दिया गया ये सरासर ग़लत है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार त्यागी समाज के सब्र की परीक्षा न ले। प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के युवा इंटरनेट मीडिया पर खुलकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान विराट त्यागी, रितिक, त्यागी, उज्वल त्यागी, भोला त्यागी, भानू त्यागी, सन्नी त्यागी, जीतू त्यागी, सौरभ त्यागी, प्रियांशु त्यागी आदि मौजूद रहे।
