लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं।
योगी ने ट्वीट कर कहा, “मृदुल स्नेह, अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है। सभी को इस स्नेह पर्व की अनंत शुभकामनाएं।”
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश में कहा, “सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की हार्दिक बधाई एवं अनेकों शुभकामनायें।”


