गुरुग्राम में बाउंसरों ने बार में आए कप्पल के साथ की बदतमीजी, सड़क तक शख्स को घसीट कर दिखाई दबंगई- Video

नई दिल्‍ली।  गुरुग्राम के एक क्लब के प्रबंधक समेत सात कर्मचारियों को वहां आए लोगों के एक समूह से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वीरवार को बताया कि पीड़ित लोगों में से एक ने क्लब के दरवाजे पर खड़े एक कर्मी पर उनकी महिला मित्र को अनुचित तरीके से छूने पर आपत्ति जतायी थी।

उन्होंने बताया कि उद्योग विहार स्थित क्लब के दो प्रबंधकों और आठ बाउंसर (bouncers)  समेत दस लोगों पर घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सोमवार को देर रात करीब दो बजे की है। पुलिस आयुक्त काला रामचंद्रन ने बताया कि इनमें से छह बाउंसर समेत सात को बुधवार रात को पकड़ा गया। उनकी पहचान सोनू, मनदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश तथा क्लब प्रबंधक लोकेश के रूप में की गयी है।

जिन लोगों से मारपीट की गयी है, उनमें एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी में काम करने वाला प्रबंधक भी शामिल है। एक पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ ‘कैसा डेंजा’ क्लब (Club) गया था। उसे क्लब के प्रवेश द्वार पर कुछ अन्य मित्र मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बाउंसर (bouncers) ने प्रवेश द्वार पर खड़े होने के दौरान उनकी मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे अनुचित तरीके से छूआ। उन्होंने कहा कि जब महिला मित्र ने आपत्ति जतायी तो अन्य बाउंसर और प्रबंधक वहां एकत्रित हो गए तथा उन्होंने उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *