महिला से बदसलूकी और धोखाधड़ी मामला: गालीबाज त्यागी की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगी अदालत

नोएडा। नोएडा की एक अदालत ने एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में गिरफ्तार तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों में आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर अपना फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया। इस मामले पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को जमानत याचिका अदालत में दाखिल की, जिस पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में बृहस्पतिवार को यानि की आज आगे की कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद त्यागी ने महिला से कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ त्यागी की कथित तस्वीरें भी साझा की हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *