बिनौली। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल में बुधवार को राखी सजाओं प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छात्राओं ने आकर्षक राखी तैयार कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग कर रूई, धागे , मोतियों व वेस्ट पदार्थों से आकर्षक राखियां तैयार की। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गिरी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन प्रेम का प्रतीक है। प्रधानाचार्या बबीता पराशर, राजीव गोस्वामी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इसके उपरांत छात्राओं ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।
