मुजफ्फरनगर में छात्राओं ने SSP को बांधी राखी, लिया ये वचन…

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के एसएसपी विनीत जायसवाल के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने एसएसपी, आईपीएस तथा एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को स्वनिर्मित राखी बांधी व मिठाई खिला कर रक्षा का वचन लिया।

एसएसपी ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में देश सेवा से संबंधित कार्य करने लिए प्रोत्साहित किया। शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि हेतु पोष्टिक आहार लेने के महत्व समझाया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल तथा निदेशक अनघ सिंघल ने एसएसपी साहब को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका धन्यवाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *