बुढ़ाना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में हुई महापंचायत में सहारनपुर भाकियू मण्डल की टीम ने पहुचकर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अवगत कराया और इकबालपुर मिल से किसानों के 15 करोड़ रुपये दिलवाने पर आभार प्रकट किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में मंगलवार को भाकियू टिकैत की महा पंचायत थी जिसमे मण्डल अध्यक्ष नवीन राठी,महामंत्री गुरमेल बाजवा के नेतृव में सैकड़ो किसान पंचायत में पहुचे।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए महामंत्री गुरमेल बाजवा ने देहात के किसानों की समस्या रखी और यूपी उत्तराखण्ड सीमा के पास स्थित इकबालपुर मिल पर किसानों की बकाया राशि में से गत दिवस भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा धरना प्रदर्शन कर 15 करोड़ के चैक दिलवाने पर आभार प्रकट किया गया।
महापंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी,भदौला के ग्राम प्रधान हरविंदर सिंह,कवलजीत सिंह,जसविंदर सिंह ज्ञानी,हरदयाल सिंह,मंगता हसन,सहजाद त्यागी,मोबिन आदि पहुचे।
