महाराजा अग्रसैन कॉलेज में डीएम ने विद्यार्थियों को बांटे मोबाइल

महाराजा अग्रसैन कॉलेज के अंतर्गत श्री राम कॉलेज ग्रुप के प्रांगण में द्वितीय चरण में सरकार द्वारा मोबाइल वितरण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी बागपत डॉक्टर राजकमल यादव के कर कमलों से शेष रह गए सभी छात्र-छात्राओं को मोबाइल का वितरण किया गया।

विदित है कि प्रथम चरण में महाविद्यालय के बहुत सारे छात्र- छात्राओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मोबाइल प्रदान किए गए थे। आज के कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक नंदकिशोर मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष मित्तल व सचिन सिंघल द्वारा जिलाधिकारी डॉ राजकमल यादव द्वारा बुग्गे व पुष्प देकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही उन्हें कॉलेज का एक प्रतीक चिन्ह भी सम्मान स्वरूप भेंट किया। इस मौके पर प्रबंध समिति की ओर से अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल व प्रिंस सिंघल ने जिलाधिकारी द्वारा किये गए दीप प्रज्वलन में सहयोग किया। महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम का संचालन डॉ हरीश चौहान ने किया। मोबाइल वितरण समारोह में डॉक्टर रोहित शर्मा, डॉ विजय वर्मा, अंकित शर्मा, रामकिशोर शर्मा ,अनिरुद्ध शर्मा, हिमांशु, डॉ कविता मानव, आरती शर्मा, करुणा मालिक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *