जिला पंचायत अध्यक्ष ने साधु सन्तों को भेँट किया तिरँगा

मोरना । जिला पँचायत अध्यक्ष डाॅ.वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुकतीर्थ के विभिन्न प्रमुख आश्रमो में जाकर साधु सन्तों व गुरुकुल के छात्रों को तिरँगा भेंट कर भारत माता की जय जयकार की। शुकतीर्थ स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल शुकदेव आश्रम में तिरँगा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डाॅ.वीरपाल निर्वाल ने आश्रम के अधीष्ठा स्वामी ओमानन्द महाराज को राष्ट्रीय ध्वज भेँट किया। साथ ही संस्कृत गुरुकुल विद्यालय के छात्रों को भी तिरँगा भेंट किया गया। इसके उपरांत हनुमन्तधाम के महन्त महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द सरस्वती महाराज,दण्डी आश्रम में प्रबन्धक पँ.मनोहरलाल शर्मा,मां पूर्णागिरि आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज,सत गुरु समनदास आश्रम के महन्त गुरु गोवर्धनदास के परम शिष्य स्वामी सन्दीपदास महाराज को तिरँगा भेंट किया गया। इसके अलावा श्री महादेव आश्रम के महन्त स्वामी माहेश्वरआश्रम महाराज को तिरँगा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव धाम,सत गुरु रविदास आश्रम,श्री राम आश्रम में जाकर तिरँगा भेंट किया गया। वेददास महाराज,कृपालदास महाराज व महाशक्ति सि( पीठ में परम् योगिनी माँ माताराज नन्देश्वरी, योगिराज प्रकाशानन्द महाराज, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज सेन्टर की संचालिका बी के प्रवेश बहन जी को तिरँगा भेँट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रिय मन्त्री अमित राठी, अचल कृष्ण शास्त्री, आचार्य उप्रेती, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा,प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी शुकतीर्थ मण्डल अध्यक्ष डाॅ.वीरपाल सहरावत,विनोद शर्मा,किसान प्रकोष्ठ के बृजवीर सिंह,जोगेन्द्र वर्मा,चन्द्रमा बृह्मचारी,मनोज कुमार, रविन्द्र,अजय कृकृष्ण शास्त्री,प्रदीप निर्वाल,धर्मेन्द्र शर्मा, आशीष निर्वाल,विजय राठी, हर्ष बालियान, अचल कृष्ण शास्त्री, कँवरपाल नेता,अरुण पाल, अमित बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *