मेरठ थाना नौचंदी पुलिस द्वारा तालाबन्द मकानो एवं घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा कब्जे से चोरी का बरामद पुलिस अधीक्षक मेरठ,पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन के सफल पर्यवेक्षण में थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.22 को थाना नौचंदी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/22 धारा 457,380 भादवि से सम्बन्धित दो शातिर चोरों को 2/9 के चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित चोरी का माल बरामद किया गया । अभियुक्त इरफान द्वारा अपने साथी वाजिद के साथ मिलकर तालाबन्द मकानों एवं दुकानों की घूम घूमकर रेकी कर मौका मिलते ही मकानों एवं दुकानो मे रखे सामान एवं पैसो को चोरी करते थे । चोरी किये गये सामान को बेचकर अपना जीवन यापन एवं शौक पूरे करते थे । जिनको मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता.1. इरफान पुत्र मुन्नू निवासी म0नं0 1289 गली नं0 2 जाकिर कालौनी थाना लिसाडी गेट मेरठ 2. वाजिद पुत्र सलीम बिलाल नि0 मदीना मस्जिद पहला बीस फुटा सन्तर जाकिर कालोनी थाना लिसाडीगेट मेरठ बरामदगी का विवरण.1. दो कंगन, 2. एक अगूँठी, 3. एक चेन, 4. दो कानो की बाली पीलीधातु, 5. एक जोडी पायल, 6. एक अगूंठी सफेद धातु की, 7. 01 घडी, 8. एक पोटली जिसके अन्दर, 03 लेडीज सूट आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 246/2022 धारा 457,380 भादवि थाना नौचंदी मेरठ गिरफ्तार करके आरोपियों को जेल भेजा।
