अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नये अध्यक्ष

अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ में बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण साव को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है।
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। श्री साव को पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। साय को वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान दी गई थी।
वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में यह तीसरी बार परिवर्तन किया गया है। अगले साल 2023 के नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी को गुटबाजी से निकाल कर एकजुट करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए श्री अरुण साव को परिश्रम करना पड़ेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *