भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का पुरकाजी में मना धूमधाम से जन्मदिन

पुरकाजी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ट के जिला संयोजक सुनील तायल के आह्वान पर पुरकाजी में लक्सर रोड पर नगर संयोजक सलीम सलमानी के धर्म कांटे पर जिला सह संयोजक बृज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल का 57 वा जन्मदिन केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी भारत भूषण खुल्लर,टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा,सुनील गर्ग,ब्रज किशोर गुप्ता बिट्टू ने कहा कि विनीत शारदा ने हमेशा से व्यापारियों की लड़ाई लड़ी है और आज भी वह व्यापारी भाइयों के की समस्या समाधान के लिए 24 घण्टे तैयार रहते हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में मनीष गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,केपी सिंह,सोनू गुज्जर,आसिफ अली,रिसब गुप्ता,मोहम्मद शाद,सुनील वर्मा,सुशील कोरी,सोहन कश्यप सलीम सलमानी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *