युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति चिंताजनकः चौहान

मोरना । तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित कारगिल बलिदानी स्मारक के सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय युवा मंडल विकास अभियान का समापन पर रविवार को विभिन्न गांवों से आए युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए शांति कुंज गायत्री परिवार के संयोजक डा. ओमपाल सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जो बहुत ही हानिकारक है उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गौरव सैनानी मांगेराम फौजी ने कहा कि युवा शक्ति ही हमारे देश की रीढ़ है इसलिए युवा शक्ति को प्रयोग राष्ट्रहित किया जाना चाहिए। शिव सेना युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोबिन पाल ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय कार्यक्रम मतदाता जागरूकता, कोरोना निरोधक वैक्सीन, पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण आदि की जागरूकता में मुख्य भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने दायित्वों को निर्वहन करना चाहिए। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने विभिन्न गांवों से आए यूथ क्लब के पदाधिकारियों के अभिलेख रजिस्टर आदि के रखरखाव के बारे में बताया। शांति कुंज हरिद्वार के पंडित मोहित शर्मा ने नशा उन्मूलन को लेकर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीशू, मोनिका, राजकुमारी, विक्रांत, भूप सिंह, पूनम, शबनम, शिखा, प्रिंस, ललित, अंकित कुमार, तरूण, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *