अकूत संपत्ति का मालिक है गालीबाज लंगड़ा त्यागी, अब भंगेल मार्केट में भी त्यागी की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर?

पिछले पांच दिनों से फरार चल रहे गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी की गौतमबुद्धनगर स्थित भंगेल में मौजूद जमीन का सर्वे पूरा हो चूका है. जानकारी के मुताबिक, मजबूत राजनितिक पैठ रखने वाला लंगड़ा त्यागी अकूत संपत्ति का मालिक है. गालीबाज त्यागी करोड़ों के जमीन का मालिक है और ये सभी भूखंड नॉएडा के भंगेल में ही स्थित हैं.

श्रीकांत त्यागी की भंगेल स्थित जमीन का सर्वे पूरा होने के बाद ये बात भी सामने आई कि उसके नाम पर भंगेल में ही साढ़े 7 हजार वर्ग मीटर जमीन है. इन जमीनों का खसरा संख्या क्रमशः 130,131 और 133 है. मौके पर सर्वेक्षण के लिए पहुंची नॉएडा विकास प्राधिकरण की टीम में जमीन की तलाश भी की. लंगड़ा त्यागी की भंगेल में मौजूद जमीन पर करीब 20 अवैध दुकानें हैं.

बता दें कि, गालीबाज लंगड़ा त्यागी से जुड़ी अब कई जानकारियां सामने आने लगी हैं. मामले ने जब तूल पकड़ा तो यूपी के गृह विभाग ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू की. इस बीच सोमवार को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने का आरोपी, गालीबाज श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला और सोसाइटी में त्यागी द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया.

प्राधिकरण का बुलडोजर भंगेल मार्केट में त्यागी के अवैध अतिक्रमण पर चलने की संभावना है. नॉएडा विकास प्राधिकरण त्यागी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है और इसी कड़ी में उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए भंगेल मार्केट में बुलडोजर चलने के संकेत मिले हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *