मेरठ। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मेरठ में लगभग 1000 आंगनबाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओ के द्वारा सर्किट हाऊस परिसर मेरठ से कैलाश प्रकाश स्टेडियम तक रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली सर्किट हाऊस परिसर से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चैराहा होते हुये कमिश्नरी चैराहे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रैली, प्रभात फेरी आदि के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आजादी के इस महापर्व पर मेरठ में हर घर पर तिरंगा फहराया जायेगा।

इस अवसर पर मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती राखी त्यागी, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी, सीडीओ शशांक चैधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व आंगनबाडी कार्यकत्री/सहायिकाएं आदि उपस्थित रहीं।