महिला और उसकी धेवती 12वर्षीय धेवती की चाकू से गोदकर हत्या

मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर के जी ब्लॉक में बीती रात एक पुलिस विभाग से रिटायर हैड कांस्टेबल की 62वर्षीय पत्नि व उसकी 12वर्षीय धेवती की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी। घटना का पता सोमवार की सुबह चला। मौके पर आईजी प्रवीन कुमार, एसएसपी रोहित  सिंह सजवाण  समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। शुरूआती तौर पर पुलिस डबल मर्डर रंजिशन मान कर चल रही है।
शास्त्री नगर के एच ब्लॉक  के सामने जी 13/1 में  पुलिस से रिटायर स्व रतन सिंह चौधरी की पत्नि कौशल चौधरी अपनी धेवती 12 वर्षीय कुट्टू उर्फ तमन्ना के साथ रहती थी। उनक बेटा नवीन गंगानगर में रहता है। रात के समय हथियार बदमाशों ने कौशल चौधरी व उनकी 12 वर्षीय धेवती तमन्ना की धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी । बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर फरार हो गये। घटना का पता सोमवार की सुबह चला। जब आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सजवाण ,एसपी सिटी विनीत भटनागर ,  नौचंदी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची। मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। वही डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। महिला व उसकी धेवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर कोण से जांच पड़ताल करने में जुटी है।

एक माह पूर्व हुई रतन सिंह की मौत

पुलिस विभाग  से हैड कांस्टेबिल के पद से रिटायर रतन सिंह कैंसर से पीडित थे। उनकी पिछले माह ७ जुलाई को मौत हो गयी थी। कौशल अकेलापन न हो इस लिये अपनी बेटी नेहा की  12 वर्षीय पुत्री  तमन्ना को अपने पास रख लिया था।  पति की मौत के बाद उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।
मेरा तो जीने का सहारा छिन गया

बेटी का मर्डर की सूचना पर मृतका का बेटा नवीन व बेटी नेहा मौके पर पहुंची। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे ही पुलिस नेहा की बेटा का शव एंबुलेंस में रखने के लिये नेहा गश खाकर नीचे गिर पडी तभी भाई नवीन व अन्य रिश्तेदारों ने सहारा देकर उसे कुर्सी पर बैठाया। नेहा ने रोते हुए उसका तो सहारा ही छिन गया है। वह किसके सराहे जिएगी
शक की सुई रिश्तेदारों पर

जिस तरह से महिला व उसकी धेवती का मर्डर किया गया है। घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर का गायब होना संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस को शक की सुई श्श्तिेदारों पर टिक गयी है। परिजनों का कहना था कौशल की किसी से दुश्मनी नहीं थी। आखिरकार कौन हो सकता है। जिसने 12 वर्षीय मासूम बच्ची व महिला को मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है। शुरूआती तौर पर आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने को प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *