बहसूमा । क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर रामराज में आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित बंसल उर्फ मोनू बंसल ने ठाकुर नरेश चौहान के यहां से शुरू कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसके बाद वे विपिन छाबड़ा ग्राम प्रधान राठौड़ा खुर्द पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम प्रधान व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां उन्होंने आजादी अमृत महोत्सव घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके बाद उन्होंने बाम रोली दिनेश रामजीलाल के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विपिन मनचंदा,सुदर्शन गोयल, आशीष उपाध्याय, नरेश चौहान,विनोद चौहान, धनीराम चौहान, धीर सिंह गुर्जर, दीपक भड़ाना, हनी बत्रा,लवी रहेजा,जगमोहन सिंह स्याली,बब्बू शर्मा,पंकज ओबरॉय इत्यादि लोग मौजूद रहे।
