बिहार में टूट के कगार पर भाजपा-जदयू गठबंधन! JDU की आज CM नीतीश के घर पर निर्णायक बैठक

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा और जेडीयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। वहीं, राजद और जदयू में नजदीकी भी बढ़ती नजर आ रही है। कयासों का बाजार गर्म है। सभी की नजरें अब इसी बात पर टिकी हैं कि क्या जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूटने जा रहा है। राजनीतिक हलचल के बीच आज जनता दल युनाइटेड जेडीयू के द्वारा अपने सांसदों की बैठक बुलाई गई है। बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज की यह काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आपको बता दें कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद गहमागहमी काफी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बिहार में नए गठबंधन के साथ नई सरकार बन सकती है। आज होने जा रही जदयू विधायकों और सांसदों की बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी।

बिहार से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार भी लगातार बिहार में होने वाली हर हलचल पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज होने वाली जदयू की महत्वपूर्ण बैठक से पहले नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। बताया जा रहा है कि ये बातचीत करीब सात मिनट तक चली। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई। बीजेपी को नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार है कि वो आज क्या निर्णय लेने वाले है।

मौजूदा समम में बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के 127 सदस्य हैं। वहीं आरजेडी नीत विपक्षी महागठबंधन के 96 सदस्य हैं। जबकि कांग्रेस के 19 और एआईएमआईएम के एक सदस्य हैं। आरजेडी 79 विधायकों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरे नंबर पर बीजेपी है जिसके पास 77 विधायक है। जेडीयू 45 सदस्यों के साथ तीसरे पायदान पर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *