दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की लाश संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है। भाजपा नेता की मौत की बात सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने भाजपा नेता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारी छानबीन शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद की लाश उनके घर में पंखे से लटकती मिली थी। शुरुआती छानबीन में आत्महत्या का शक जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद का आवास तेलंगाना के मियापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ता है। मियापुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत के मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद मियापुर थाना क्षेत्र स्थित अपने पेंटहाउस में रहा करते थे। जहां उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। आगे की छानबीन की जा रही है।

बताते चले कि इससे पहले हाल ही में एक और दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में एक बीजेपी नेता की हत्या के बाद भारी बवाल मचा था। प्रवीण नेत्तारू नामक भाजपा युवा मोर्चा के नेता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। भारी बवाल के बाद कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच की सिफारिश एनआईए से की। अब केंद्रीय एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
