एक और जंग की आहट! चीन को ताइवान का जवाब, शुरू की लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल

चीन के आक्रामक सैन्य अभ्यास के बीच ताइवान सक्रिय हो गया है। ताइवान की ओर से मंगलवार को युद्ध के हालात में जवाबी कार्रवाई के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रील शुरू की गई। मौजूदा तय कार्यक्रम के अनुसार यह ड्रील मंगलवार और गुरुवार को होनी है।

PunjabKesari

इस ड्रील के तहत दक्षिणी ताइवान में 78 की संख्या में 155 मिमी स्व-चालित हॉवित्जर और छह 120 मिमी मोर्टार की फायरिंग की जाएगी। इसके अलावा ताइवान की सेना 5 सितंबर को अपना सलाना अभ्यास आयोजित करेगी, जिसमें संयुक्त हथियारों की बटालियनों, लड़ाकू वाहनों, क्लाउडेड लेपर्ड बख्तरबंद वाहनों और मोर्टार के स्निपर्स को शामिल किया जाएगा।

दूसरी ओर चीन ने ताइवान के आसपास अपना सैन्य अभ्यास सोमवार को भी जारी रखा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से अप्रसन्न चीन ने यह अभ्यास शुरू किया है जो सात अगस्त को समाप्त होना था। चीन का दावा है कि यह द्वीप को उसका हिस्सा है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार, पीपुल्स लिबेरशन आर्मी (पीएलए) की पूर्वी थिएटर कमान ने सोमवार को कहा कि वह ताइवान द्वीप के नज़दीक अपना सैन्य अभ्यास जारी रखेगी जिसका जोर पनडुब्बी रोधी कार्रवाई और हवा से पोत पर हमला करने पर है।

PunjabKesari

पीएलए ने चार से सात अगस्त के तक द्वीप के आसपास छह क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास किया था जिसमें उसकी सभी सशस्त्र इकाइयां शामिल थीं। चीन के सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, सतह पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए संयुक्त रूप से हमला करने की क्षमताओं के परीक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया और लंबी दूरी के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने का परीक्षण किया गया। थिएटर कमान के तहत वायु सेना ने अलग अलग तरह के विमानों को तैनात किया जिनमें पूर्व चेतावनी विमान, बम वर्षक विमान, लड़ाकू विमान आदि शामिल थे।

PunjabKesari

वायु सैनिकों ने लंबी दूरी की कई रॉकेट प्रणालियों और पारंपरिक मिसाइल सैनिकों के साथ मिलकर लक्ष्यों पर संयुक्त रूप से सटीक हमलों का अभ्यास किया। इनमें नौसेना और वायु युद्ध प्रणालियों से उन्हें मदद मुहैया कराई गई। कई बम वर्षक विमानों ने उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर की ओर ताइवान जलडमरूमध्य के आसमान में चक्कर लगाए जबकि कई लड़ाकू विमानों और युद्धपोत के साथ संयुक्त अभ्यास किया। यह अभ्यास कब खत्म होगा इसे लेकर कोई आधकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *