मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में महिला से छेडछाड को लेकर जमकर हंगामा, हडताल पर गए डॉक्टर, पहुंची फोर्स

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में आज अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए हड़ताल का ऐलान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष में आज सहारनपुर जनपद के रणखंडी निवासी एक महिला अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद चिकित्सक संजीव गुप्ता ने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद महिला के बेटे ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में महिला के पुत्र द्वारा जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।

उधर दोनों पक्षों के बीच मारपीट एवं गाली गलौच के बाद जिला अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। जिला अस्पताल का अहाता दोनों पक्षों के बीच अखाड़ा बन गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। घटना के विरोध में जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने हड़ताल करने का ऐलान कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

उधर आरोपी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता द्वारा भी महिला पक्ष के खिलाफ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि वह अपने अल्ट्रासाउंड कक्ष में कार्य कर रहे थे, तभी आयुष्मान कक्ष में कार्यरत एक कर्मचारी अपनी चाची को लेकर वहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आया। स्टाफ होने के चलते उन्होंने महिला का अल्ट्रासाउंड पहले करना शुरू किया, तभी महिला के परिजन कक्ष में देखने लगे। डॉक्टर संजीव गुप्ता के अनुसार उन्होंने महिला के परिजनों को अंदर आने अन्यथा बाहर ही रुकने के लिए कहा, जिस पर महिला के परिजनों और उसके साथ आए लोगों ने उन पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान वहां रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस पूरे हंगामे के दौरान पकड़ा गया आरोपी शनिवार को एक्स.रे विभाग के पीछे पेशाब कर रहा था जिसका उन्होंने विरोध किया। उस रोज भी आरोपी द्वारा उनके साथ बदतमीजी की गई थी। शनिवार को ही उस घटना के का बदला लेने के लिए ही आज की है घटना की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *