अखिलेश बोले- तिरंगा यात्रा के साथ दंगे करा सकती है भाजपा, सत्ता में आए तो कराएंगे जातीय जनगणना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने पांच दशक तक अपने नागपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया। समाजवादियों ने जनेश्वर पार्क में सबसे ऊंचा झंडा लगवाया। हम तिरंगे का सम्मान करते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा लोगों को बांटकर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े वर्ग से हैं इसलिए उनको आगे करके यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा पिछड़ों के साथ है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले साल ऐसा हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जन गणना करवाई जाएगी। सपा अध्यक्ष ने माना कि विधान परिषद प्रत्याशी कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की बड़ी गलती रही।

जनेश्वर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद अखिलेश ने जनेश्वर पार्क का भ्रमण किया और कहा कि  यह पार्क अब अव्यवस्था का शिकार हो गया है। 400 एकड़ में फैला यह पार्क लंदन के हाइड पार्क से भी बड़ा है। आज इसके चबूतरे टूटे हैं। एलईडी बंद हैं। झूले टूट गए हैं। बाथरूम गंदे हैं। भाजपा बदले की भावना से यह काम कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *