साक्षी मलिक ने 1 मिनट में विरोधी पहलवान को किया था चित, मां बोली- बेटी ने किया था गोल्ड लाने का वादा

रोहतक:  इंग्लैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रोहतक की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी के साथ रोहतक में परिजनों में खुशी का माहौल है। साक्षी ने वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में अब यह स्वर्ण पदक हासिल किया है।

PunjabKesari

साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक का कहना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में  साक्षी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और हरियाणा का झंडा बुलंद कर दिया। साक्षी के लौटने पर एयरपोर्ट से ही घर तक गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत किया जाएगा। मां सुदेश मलिक का कहना है कि साक्षी पूरे प्रदेश की बेटी है और उसने राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम ऊंचा किया है।  गोल्ड जीतने की उन्हे बहुत खुशी है।

PunjabKesari

फाइनल में साक्षी का सामने कनाडा की एन्ना गोडिनेज थीं। एक कुश्ती मैच छह मिनट का होता है। फाइनल में गोडिनेज ने बेहतरीन शुरुआत की और दो बार साक्षी को पटका। शुरुआती डेढ़ मिनट में ही गोडिनेज ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद भी कनेडियन पहलवान ने लगातार अटैक करना जारी रखा। तीसरे मिनट में साक्षी ने जबरदस्त वापसी की और कनेडियन पहलवान को चित कर दिया और चार अंक हासिल किए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *