गुजरात में एक दुकानदार की अनूठी पहल, बनाई गई तिरंगे वाली मिठाईयां

इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगसत से पहले लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने के अपील की है। देशभर में हर घर तिंरगा अभियान जोरो-शोरों से चल रहा है और इस मौके पर लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी को देखते हुए गुजरात में एक मिठाई के दुकानदार ने तिरंगे वाली मिठाइयां बनाई हैं। हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए वडोदरा की एक दुकान में तिरंगे वाली मिठाइयां तैयार की गई है। दुकानदार ने बताया कि “हमने वडोदरा नगर आयुक्त के साथ एक बैठक की जिसमें हमें इस अभियान के बारे में पता चला।

ये मिठाई लोगों में जागरूकता पैदा करेगी”। लोगों को तिरंगे के रंग वाली मिठाई स्वाद के साथ-साथ देशभक्ति भी पैदा करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी प्रोफाइल पीक चेंज करके तिंरगा लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से भी अपील की है इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी प्रोफाइल में तिरंगा लगाएं। 15 अगस्त के मौके पर अब आप अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं। इसके लिए आप घर बैठे ही तिरंगा ऑनलाइन मंगा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के जरिए आप तिरंगा केवल 25 रुपए में मांगा सकते हैं। बता दें कि देशभर के पोस्ट ऑफिस में 1 अगस्त से तिरंगे की बिक्री शुरू हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *