मुझे मजा आता है… ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी; BJP को बताया हिटलर

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देशव्यापी आंदोलन से पहले पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हिटलर करार दिया। साथ ही उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई पर भी अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को विपक्ष की आवाज से डर लगता है। सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।

राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ”मेरे पर जब भी आक्रमण होता है तो मुझे आनंद आता है। मैं इससे सीखता हूं। मुझे इन कार्रवाइयों से काफी खुशी मिलती है। मैं सरकार के खिलाफ जितना बोलूंगा, मेरे खिलाफ उतनी अधिक कार्रवाई होगी। जो धमकाता है वह डरता है। मैं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा।”

राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र में विपक्ष संस्थानों के बल पर लड़ती है। न्यायिक व्यवस्था और मीडिया के बल पर विपक्षी पार्टी खड़ी होती है। देश के हर संस्थाओं में आज आरएसएस का एक व्यक्ति बैठा है।’ उन्होंने अपनी सरकार से तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी संस्थानों को कंट्रोल नहीं करती थी। आज हालात दूसरे हैं। जो किसी दूसरी पार्टी को मदद करना चाहे तो उसके खिलाफ ईडी और आईटी लगा दी जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *