शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 122.24 अंक चढ़कर 58,421.04 अंक पर और वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.65 अंक बढ़कर 17,423.65 अंक पर खुला।

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.59 अंक के उछाल के साथ 24,497.81 और स्मॉलकैप सूचकांक 65.27 अंक बढ़कर 27,606.79 अंक पर खुला।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.73 अंक गिरकर 58,298.80 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.15 अंक फिसलकर 17,382 अंक पर बंद हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *