राज्य
Trending

लोगों का जब्त किया सामान, 32 हजार वसूला जुर्माना

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमणरोधी व स्वच्छता अभियान

सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को महानगर के अनेक क्षेत्रों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया और उनका सामान भी जब्त किया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस पूरे अभियान के तहत 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को महानगर में अनेक स्थानों पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी निगम दस्ते के साथ जब जेसीबी लेकर पहुंचे तो अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प मच गया। रांघड़ों के पुल से आनंद नगर पटरी तथा जेल चुंगी के पास बेरी बाग रोड़ पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया और सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया तथा दुकानदारांे पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा चूना भट्टी गलीरा रोड़ पर नाली पर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसी दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। दुकानदारों को बताया गया कि वे अपनी दुकानों और घरों के पास कूड़ा-कचरा न फैलने दें और पानी जमा न होने दें। अभियान के दौरान कार्रवाई में स्वास्थ्य निरीक्षक अमित तोमर, अमरीश कुमार, नीरज कुमार, आनंद्र सुपरवाइजर गौरव व महेंद्र तथा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, पवन, प्रवीण, प्रदीप, रणदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button