Posted inराज्य झारखंड में ईडी ने सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद से दूसरे दिन भी पूछताछ शुरू की Posted by admin August 4, 2022No CommentsPosted inराज्य रांची। केन्द्रीय प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन मामले मेंआज दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले बुधवार को भी करीब दस घंटे तक उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ की गई थी। ईडी के समन पर सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू बुधवार भी सुबह करीब 11 बजे रांची के हिनू रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां करीब दस घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। कल की पूछताछ समाप्त होने के बाद अभिषेक प्रसाद रात करीब 9 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकले थे। वे अपने साथ एक झोला में कुछ कागजात लेकर पहुंचे थे, जिसके आधार पर ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की। इससे पहले अवैध खनन और बिना लाईसेंस गंगा नदी के माध्यम से पानी जहाज की सहायता से पत्थरों के अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था और अभी वे रिम्स में इलाजरत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से कल ईडी ने अभिषेक प्रसाद से गहन पूछताछ की और आज पूछताछ कर रही है उससे आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। Post Views: 3 admin View All Posts Post navigation Previous Post रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के स्टाइल की कॉपी कीNext Postबारबाडोस को हराकर सेमीफाइनल में भारत
इससे पहले बुधवार को भी करीब दस घंटे तक उनसे ईडी कार्यालय में पूछताछ की गई थी। ईडी के समन पर सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू बुधवार भी सुबह करीब 11 बजे रांची के हिनू रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां करीब दस घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। कल की पूछताछ समाप्त होने के बाद अभिषेक प्रसाद रात करीब 9 बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकले थे। वे अपने साथ एक झोला में कुछ कागजात लेकर पहुंचे थे, जिसके आधार पर ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की। इससे पहले अवैध खनन और बिना लाईसेंस गंगा नदी के माध्यम से पानी जहाज की सहायता से पत्थरों के अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था और अभी वे रिम्स में इलाजरत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से कल ईडी ने अभिषेक प्रसाद से गहन पूछताछ की और आज पूछताछ कर रही है उससे आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।