बेटे की सलामती के लिए फेसबुक के माध्यम से मांगी 70 लाख की फिरौती ऐसे हुआ गिरफ्तार

तरबगंज थाना क्षेत्र के निवासी रामू सिंह से लखनऊ के रहने वाले एक शातिर ने फेसबुक के माध्यम से 70 लाख रुपए फिरौती की मांग कर डाली। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा तरबगंज थाने पर की गई। पुलिस व सर्विस लांस सेल की सक्रियता से लखनऊ जनपद के सीतापुर रोड महाराजा अग्रसेन नगर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लैपटॉप 2 मोबाइल 12 सो रुपए नगदी बरामद किया है। बताते चलें कि विगत करीब 6 माह पूर्व रामू सिंह का बेटा चमन सिंह घर से बुलेट बाइक लेकर निकला था। तब से वह वापस घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन बेटे का अब तक कोई पता नहीं चल सका। उसकी बाइक नवाबगंज क्षेत्र से खोजबीन के दौरान बरामद हुई थी। बेटे के घर वापस ना आने के कारण तब से आज तक पुलिस व परिजन दोनों उसकी तलाश कर रहे हैं। इसी बीच युवक ने फोन कर 70 लाख रुपए की फिरौती मांग डाली। पुलिस ने बताया की रामू सिंह का बेटा विगत करीब 6 माह से लापता चल रहा है। जिसके कारण वह डर गए। उनके द्वारा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद सक्रिय हुई तरबगंज पुलिस व सर्विस लांस सेल ने आरोपी युवक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बेलसर गांव में उसकी रिश्तेदारी है। इनके बेटे के गायब होने की जानकारी उसे थी। एक दिन उसने सोचा कि क्यों ना बेटा गायब है। इसी बहाने फिरौती मांग ली जाए। फिर उसने फेसबुक के माध्यम से फिरौती की मांग किया। बेटे की सलामती के लिए फिरौती की धमकी मिलने के बाद रामू ने सोचा कहीं उसके बेटे को कुछ नुकसान ना हो जाए। इसलिए वह परेशान हो गए। पुलिस को लिखित सूचना दिया सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल लैपटॉप व 12 सो रुपए नदी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया फिरौती मांगने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *