चंडीगढ़। हॉलीवुड रैपर ड्रेक ने हाल ही में हुए अपने टोरंटो शो के दौरान सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर परफॉर्मेंस दी। ड्रेक का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।

अब ट्वीटर पर ड्रेक रिलेटिड नामक अकाउंट द्वारा ड्रेक की तरफ से पहनी सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट आम लोगों द्वारा बेची जा रही है, जिसके बाद यह ट्विट काफी वायरल हो रहा है।

ट्वीट में लिखा है, “सिद्धू मूसेवाला (1993-2022), भगवान हमारे दोस्त और लैजेंड की आत्मा को शांति बख्शे।” इस लैजेंड की याद में एक टी-शर्ट अब उपलब्ध है। हम सिद्धू के परिवार के साथ काम कर रहे हैं ताकि इससे होने वाली आय को उनके सम्मान में समर्पित किया जा सके।”बता दें कि इस टी-शर्ट को ट्वीट में दी गई वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है। वेबसाइट पर टी-शर्ट की दो तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इस टी-शर्ट की कीमत 65 डॉलर यानी करीब 5100 रुपए है।