अजमेर दरगाह में बाबा फरीद का चिल्ला आज खोला गया

अजमेर। राजस्थान में मोहर्रम के मौके पर अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में बाबा फरीद का चिल्ला आज तड़के साढ़े चार बजे खोल दिया गया।
साल में एकबार खुलने वाला यह चिल्ला 72 घंटों के लिए खोला गया है जो अब शनिवार सुबह मामूल कर दिया जाएगा। अजमेर दरगाह स्थित इस चिल्ले पर बाबा फरीद के अकीदतमंद बड़ी संख्या में पहुंचकर जियारत कर रहे हैं और अमन चैन खुशहाली की कामना भी की जा रही है।
चिल्ले की जियारत के लिए लंबी कतार चल रही है। अजमेर में मोहर्रम के मौके पर मिनी उर्स के चलते यह चिल्ला तब खोला जाता है जब पाकिस्तान के पाक पट्टन में बाबा फरीद का उर्स चल चलता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *